जामगांव आर के डोंगिया तालाब मे बोलेरो वाहन घुसा चालक की मौत , लोक निर्माण विभाग मे किराए पर चल रहा था वाहन घर जाते हुआ हादसा
गुण्डरदेही - पानी से लबालब भरे डोंगिया तालाब जामगांव आर में शनिवार देर रात्रि बोलेरो वाहन सीजी 07 बीई 9597 तेज रफ्तार ने अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसा जिससे ग्राम कसौंदा निवासी 25 वर्षीय वाहन चालक सुमन सिन्हा पिता किसन सिन्हा की मृत्यु हो गई रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जामगांव आर थाना प्रभारी राधेश्याम जुर्री व स्टॉफ सहित घटना स्थल पहुंचकर प्राइवेट जेसीबी बुलाकर बोलेरो वाहन को तालाब से बाहर निकलवाया बोलेरो से ड्राइवर सुमन सिन्हा की लाश को बाहर निकाला गया जामगांव आर पुलिस मर्ग क्रमांक 33 /22 धारा 174 के तहत पंजीबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौप दिया गया
रोज की तरह काम निपटाकर घर लौट रहे ड्राइवर की वाहन समेत तालाब में डूबने से मौत
जामगांव आर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुण्डरदेही के ग्राम रंगकठेरा निवासी छबील साहू अपने बुलेरो वाहन सीजी 07 बीई 9597 को लोक निर्माण विभाग जामगांव आर में 6 माह से किराए पर दिया था वाहन को कसौंदा निवासी ड्राइवर सुमन सिन्हा चला रहा था प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी काम निपटाकर वह रात्रि 9 बजे के लगभग कसौदा अपने घर लौट जाता था टीआई राधेश्याम जुर्री ने बताया कि रोज की तरह ड्राइवर सुमन अपने घर कसौदा लौट रहा था तेज रफ्तार के कारण वाहन जामगांव आर सड़क किनारे स्थित पानी से लबालब भरे तालाब में जा घुसा जिससे ड्राइवर की मौत हो गई वाहन में ड्राइवर के अलावा और कोई नही था घटना की जानकारी रविवार को सुबह हुई


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.