*यूनिफाम सिविल कोड बिल का किया विरोध/निंदा प्रस्ताव पारित*
सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र. से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट पर
*20 आदिवासी सामाजिक सांस्कृतिक ग्राम सभाओं ने किया विरोध*
*सर्व आदिवासी विकास समिति लखनादौन*
*सर्व आदिवासी समाज मध्यप्रदेश*
*आज दिनाँक-11 दिसम्बर 2022*
*स्थान-बड़ादेव ठाना ग्राम सिंघोडी तहसील लखनादौन जिला-सिवनी(मध्यप्रदेश)*
*आज दिनाँक को ग्राम बड़ादेव ठाना सिघोडी मैं 20 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं ने आदिवासी सामाजिक सांस्कृतिक ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ जिसमें आदिवासी समाज के विशेष अधिकारों 5वी एवम 6वी अनुसूची एवम ग्राम सभा के अधिकारों व समाज के साथ हो रहे अन्याय-अत्त्याचार-दमन-शोषण-बेरोजगारी-विस्थापन-हत्त्या-बलात्कार-बधुआ बाल मजदूरी जैसी समस्याओं सहित मुख्य रूप से ""यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड बिल"" का किया निंदा प्रस्ताव पारित और मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि भारत के 21 राज्यों मैं एक साथ आदिवासी समाजिक सांस्कृतिक ग्राम सभा मिलकर व sc/obc/संगठन मिलकर करेंगे विरोध केंद्र सरकार अपना बिल वापस ले। माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवम महामहिम राज्यपाल महोदय व रास्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली से की मांग।
जिसमे मुख्य अतिथि एडवोकेट-झनकू लाल कुमरे (सँघठक) सर्व आदिवासी समाज मध्यप्रदेश द्वारा विशेष रूप से अधिकारों के प्रति व ग्राम सभाओं के अधिकारों पर दी विस्तृत जानकारी व आदिवासी समाज का सामाजिक एकीकरण की ली शपथ।
ग्राम सभा प्रमुखों- प्रेम लाल इनवाती ,गोरेलाल इनवाती, मुकद्दम दादा,दादा-सोनुलाल धुर्वे, दुर्गेश कमरे, सुभाष सल्लाम,जमना प्रसाद इनवाती, हरलाल भलावी, जेठू भलावी, प्रेमलाल परते, उमेरसिग धुर्वे, ज्ञानसिंह कुमरे,दीवान सिंह भलावी, रमनसिंह सरयाम, जय राम सिरशाम, संतराम सिरशाम, लक्ष्मण उईके, मुकेश धुर्वे, पुनिराम सिरशाम, सिराजलाल, सहित सभी लोंगो ने ली सामाजिक एकीकरण की शपथ और केंद्र सरकार से "सिविल कोड विल" का विरोध/निंदा करते हुए वापस लेने की मांग की।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.