Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 5, 2022

कब खुकेगा पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का ताला।

 कब खुकेगा पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का ताला।



इमरान खान की रिपोर्ट



बिलासपुर (कंचनपुर)-----जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाया गया है. निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद ताला लगा हुआ है. जिसके चलते लोगों को सामुदायिक शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है.गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने घर घर शौचालय बनाने के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनाने का कार्य चालू किया गया है. कार्य पूर्ण होने के बाद भी ग्रामीणों को शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है. विकासखंड कोटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवानी में मेन रोड के सामने सामुदायिक शौचालय निर्माण कराया गया हैं l निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रंग रोगन भी कराया गया है  पानी टंकी भी लगाई है. लेकिन ऐसे में सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिए मात्र शो-पीस बनकर रह गए हैं. ग्राम पंचायतों में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीण को खुले में शौच के लिए मजबूर है. शासन प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लाखों रुपए खर्च कर आदर्श सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया इसके लिए लाखों रुपए खर्च किया गया. इसके पिछले नियत साफ था कि ग्रामीण खुलें में शौच करने के बजाए सामुदायिक शौचालय का उपयोग करें ताकि गांव में स्वच्छता बना रहें लेकिन फिलहाल ग्रामीणों को शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा है. सामुदायिक शौचालय में ताला लटका हुआ है. ग्रामीणों को आदर्श सामुदायिक शौचालय का लाभ आखिर कब मिलेगा. इसका जवाब देने वालें कोई नही है. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शौचालय के बाहरी दिवारों में बकायदा एक कदम स्वच्छता की ओर श्लोगन लिखा गया है. लेकिन आदर्श शौचालय का लाभ ग्रामीणों को मिलता नहीं दिख रहा है. इस ओर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व जिला पंचायत के जिम्मेदारो को ध्यान देने की जरुरत है ताकि ग्राम पंचायत खुले शौच मुक्त हो सकें.


शौचालय में लटक रहा ताला ---- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवानी, आममुड़ा,कंचनपुर, छतौना, सेमरा में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य कराया गया है ताकि गांव पहुंचे लोगों को खुलें में शौच न करना पड़े बजाएं शौचालय में ताला लटक रहा है. ग्रामीणों से जानकारी लेने पर बताये की जब से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है तब से ताला लगा हुआ हैं l शौचालय 2 वर्षों से बंद होने के बाद भी पंचायत प्रतिनिधि शौचालय को लोगों के सुविधा के लिए प्रारंभ कराने के दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है. इसके चलते पंचायत की ओर से भी ग्रामीणों में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति कोई पहल नही करने के कारण आक्रोश पनपने लगा हैं. प्रतिनिधियों को चाहिए इस दिशा में पहल करते हुए जल्द ही शौचालय को प्रारंभ कराए.


सरपंच सचिव को नही पता सामुदायिक शौचालय का चाबी ---- गांव को स्वच्छता बनाये रखने के लिये सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है लेकिन सामुदायिक शौचालय में ताला लटका हुआ है ग्राम पंचायत सेमरा के सचिव अविनाश कौशिक का कहना है कि चाबी सरपंच पास हैं वही सरपंच अर्जुन पैकरा को पूछने पर चाबी किसी पंच के पास है मेरे को जानकारी नही हैं l मझवानी सचिव संतोष कुमार का कहना हैं कि पूर्व सचिव के द्वारा हमे चाबी नहीं दिया गया हैं l


युवराज सिन्हा सीईओ कोटा ---सामुदायिक शौचालय में ताला लगाना गलत है आपके माध्यम से जानकारी मिली हैं मैं इसे तत्काल दिखवाता हूँ l

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad