लोकेशन छुरिया छत्तीसगढ़
रिपोर्टर .. राधेश्याम शर्मा
मोबाइल 7000178534
दिनांक 5/12/22
जवानों ने आयोजित किया स्वच्छता पखवाड़ा।
आईटीबीपी ने स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक।
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने चलाया स्वच्छता अभियान।
छुरिया - छुरिया विकासखंड के वनांचल में स्थित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल जोब कैंप के जवानों ने 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया है। इसी तारतम्य में जवानों ने अपने कैंप से लेकर के ग्राम जोब तक सड़कों कि साफ सफाई एवं रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
ग्राम कि महिला समूह व युवा संगठनों ने भी इस अभियान में जुड़कर जवानों के साथ बाजार चौक, स्कूल मैदान की साफ सफाई में अपनी भूमिका निभाई। इंस्पेक्टर कामरान अशरफ ने ग्रामीणों से मुलाकात कर हाल चाल जाना व स्वच्छता के प्रति उदबोधन के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान ग्राम पंचायत जोब के सरपंच जानकीशरण श्रीवास्तव, महिला समूह की महिलाएं, युवा संगठन,एवं बड़ी संख्या में जवानों की उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.