छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के बैनर तले गुण्डरदेही नगर मे बेटियों के महत्व पर विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
गुण्डरदेही । छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के बैनर तले गुण्डरदेही नगर मे बेटियों के महत्व पर विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक अर्जुन सिह ताराम थे जिन्होंने समाज में बेटियों के महत्व पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए जननी की संज्ञा दिया एवं लोक कवि सीताराम साहू श्याम द्वारा प्रकाशित पुस्तक बेटी जन्म पर पुण्य है के कुछ अंश को उद्धृत करते हुए कहा कि साहित्यकारों के द्वारा ऐसी किताब जनमानस में आना चाहिए समिति के अध्यक्ष केशव राम साहू ने अपनी कविताओं के माध्यम से बेटियों के सम्मानित पक्ष को रेखांकित किया आंचलिक कवि थानमल जैन पारस गुजराती जलज ताम्रकार एवं महेश चांडक ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ थीम पर गीत व कविता प्रस्तुत किए इस अवसर पर तीन बेटियों के पिता दिनेश टावरी को मंच पर सम्मान किया गया जिन्होंने प्रयत्न पूर्वक अपने सभी बेटियों को पढ़ा लिखा कर अधिकारी बनाया जिन्होंने अपने अनुभव कथन ने बताया कि उन्हें बेटा नहीं होने पर कोई कमी नहीं लगता मैं बेटी हूं गीत पर नृत्य करके हूमिशा साहू ने भाव विभोर कर दिया कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन अश्वनी सोनकर अश्वनी यादव, डॉ मानसिंह सार्वा डॉ हीतेंद्र देव मलखम राम साहू वीरेंद्र कुमार भारती साहू हेमलता कुसुमा साहू निर्मला अनुसूइया कोमीन बाई छबीला सहित बड़ी संख्या मे नगरवासी मौजूद थे
CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.