पिथौरा:-आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर व छत्तीसगढ़ राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन व किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू के आदेश पर किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने मुडीपार व सरकड़ा पटपरपाली धान खरीदी केंद्र सोसायटी का औचक निरीक्षण किया
किसान नेता सिन्हा ने सुव्यवस्थित धान खरीदी एवं किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए किसानों ने कहा की हमे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह का दिक्कत न हो इसके पूरे व्यवस्था कड़ी निगरानी रखी जा रही है
तथा किसान नेता सिन्हा ने कृषको हमालों एवं खरीदी केंद्र प्रभारी को धान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए धान उठाओ से संबंधित जानकारी भी ली,यहां बड़ी संख्या में किसान टोकन तोहार हाथ ऐप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन करने लगे हैं इसके साथ ही धान उपार्जन केंद्र द्वारा मैनुअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्ण वर्ष की भांति जारी है धान उपार्जन केंद्र में छाया व बैठक व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखें, तथा धान के एक-एक दाने की कीमत किसानों को मिलना चाहिए यही सही ढंग से किसानों को सम्मान होगा धान खरीदी केंद्र प्रभारी को किसानों के हित का विशेष ध्यान रखने को कहा इसमें प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, युवा नेता लोकेश विश्वकर्मा,चमन साहू,तरुण प्रधान, तीरथ ठाकुर धान खरीदी केंद्र के प्रभारी राजेश प्रजापति पटपरपाली धान खरीदी समिति के सदस्य नीलांबर पटेल सहित गांव के किसान उपस्थित थे!



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.