यूवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संपन्न
सी एन आई न्यूज दल्ली राजहरा से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा रायपुर के जैनम मानस भवन में युवा क्रान्ति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शालिनि रामटेके शामिल हुईं। उन्होंने बताया की प्रशिक्षण में हमे बूथ मैनेजमेंट के बारे में तथा कांग्रेस का इतिहास बताया गया,कैसे देश की आजादी में और देश की आजादी के बाद उसके नव निर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा है।2023 के विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी इसलिए बूथ पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने को कहा गया है।
प्रशिक्षण शिविर मे प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवम विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.