मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज यहां कलेक्ट्रेट चौक स्थित 'छत्तीसगढ़ महतारी' की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है।
नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.