छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सेवा और न्याय का 4 साल पूर्ण।
छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास एवम प्रगति हमारा अंतिम ध्येय: इंद्रशाह मंडावी।
छत्तीसगढ़वासियों के उम्मीदों पर खरी उतरी भूपेश सरकार: इंद्रशाह मंडावी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे राज्य में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के सभी गौठान, प्राथमिक सहकारी सोसायटी, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्र, वनोपज प्रबंधन समिति एवं गौठनों में समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण,
पशुपालक, भूमिहीन मजदूर, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, महिला समूहों के सदस्य उपस्थित होकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों का बखान किए।
*विधायक मोहला-मानपुर इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छग शासन ने कहा की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के थीम पर हमारी सरकार ने लगातार जनहित में कार्य किया है। छत्तीसगढ़ में सेवा के 4 साल पूर्ण होने पर खुशहाल छत्तीसगढ़ के लिए छग गौरव दिवस मनाया जा रहा है। यह बताने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी की छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता ने भूपेश सरकार से जो उम्मीद लगाई थी, निश्चित ही हमारी सरकार ने उन उम्मीदों पर खरा उतरने का सफल प्रयास किया है। छग के लिए यह 4 साल, सेवा और न्याय का साल रहा है। सबसे कम बेरोजगारी दर एवं धान खरीदी में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हुआ है। विधानसभा मोहला-मानपुर जो केवल वनांचल एवम पिछड़ा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था, यहां भी विकास की धारा बहने लगी है। नए जिला का अस्तित्व में आना, खडगांव एवं औंधी का तहसील बनाना प्रशासन के विकेंद्रीकरण के लिए अति आवश्यक था अब हम आसानी से अंतिम व्यक्ति तक शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन कर पा रहे है। वनांचल में पुल-पुलिया सहित पहुचमार्गों की बात हो चाहे गांवों में टोला, मजरा, पारा तक विद्युतीकरण की बात हो, दूरस्थ क्षेत्रों तक संचार माध्यम की बात हो, नवीन धान खरीदी केंद्रों की शुरवात हो, वन क्षेत्रों में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति एवं अन्य निवासियों को वन अधिकार पट्टा का वितरण जैसे लोगों के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास एवम प्रगति हमारा अंतिम ध्येय है।
छत्तीसगढ़ में न्याय एवं जनसुविधाओं का शंखनाद।
छत्तीसगढ़ में न्याय योजनाओं के माध्यम से किसान, पशुपालकों और भूमिहीन मजदूरों को न्याय योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। गौठान के माध्यम से स्वावलंबी एवम महिला समूहों के आजीविका हेतु महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है।
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार।
शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूलों में फ्री शिक्षा दिया जा रहा है। नियमित शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की भर्ती से शिक्षा में नित नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे है।
घर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, हाट बाजार क्लिनिक योजना, दाई दीदी क्लिनिक के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं एवम जेनेरिक दवाएं पहुंचाई जा रही है।
किसानों को कृषि हेतु ऋण वितरण एवं ऋण माफी।
किसानों को कृषि में सहयोग हेतु सरकार कम ब्याज दरों में ऋण उपलब्ध करा रही है। कर्ज के बोझ तले सभी वर्गो के किसानों ऋण माफ साथ ही बिजली बिल हॉफ जैसे योजनाएं लोगों के समृद्धि हेतु लाए जा रहे है।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संवर्धन हेतु कार्य।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने हेतु नित नए योजना एवम खेल, संस्कृति को नृत्य, गीत, संगीत के माध्यम से पुनर्जीवित करने हेतु कार्यक्रम चलाए जा रहे है।
आरक्षण पर कांग्रेस सरकार मुखर
आरक्षण के लिए कांग्रेस सरकार मुखर रही है। विधानसभा में विधेयक पारित कर सभी वर्गों को उनका हक देने का कार्य कर रही है। आदिवासियों सहित अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग एवं सवर्ण जातियों में अति पिछड़े वर्ग को आरक्षण के माध्यम से उनका अधिकार देने का काम छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है।
सी एन आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.