मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के साथ शामिल हुए और दर्शक दीर्घा में बैठकर काव्य पाठ का आनंद लिया
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के साथ शामिल हुए और दर्शक दीर्घा में बैठकर काव्य पाठ का आनंद लिया। इस कवि सम्मेलन का आयोजन न्यूज 24 एमपी.सीजी. और लल्लूराम कॉम द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवियों ने भाग लिया जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, दिनेश बावरा,सुदीप भोला,जानी बैरागी, कविता तिवारी, रामेश्वर वैष्णव ने अपनी कविताओं से श्रोताओं और सभी उपस्थित लोगों के बीच अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
इस कवि सम्मेलन का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.