Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 23, 2022

कलेक्टर ने किया आदर्श गौठान खपराभाट का निरीक्षण

 


कलेक्टर ने किया आदर्श गौठान खपराभाट का निरीक्षण

निर्माणाधीन प्राकृतिक पेंट इकाई भवन को शीघ्र पूरा कर उत्पादन शुरू करने के दिए निर्देश  

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खपराभाट के आदर्श गौठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौठान परिसर में निर्माणाधीन गोबर से निर्मित की जाने वाली प्राकृतिक पेंट इकाई भवन का अवलोकन किया और भवन निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को प्राकृतिक पेंट इकाई हेतु जरूरी संसाधनों की जानकारी ली और भवन निर्माण होते ही संसाधनों की स्थापना और उसके क्रियान्वयन हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग को इस माह के अंत तक मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 जनवरी तक अनिवार्य रूप से उत्पादन शुरू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से इस प्राकृतिक पेंट इकाई से प्रतिदिन की कुल उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस पेंट इकाई के शुरूआती उत्पादन से स्कूलों, आंगनबाड़ी आदि में उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पेंट इकाई में सभी प्रकार के रंगों के पेंट निर्माण कराने के निर्देश भी दिए।

श्री शर्मा ने अधिकारियों से प्राकृतिक पेंट इकाई के समीप खाली पड़ी जगह के संबंध में जानकारी लेते हुए इसकी उपयोगिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कामकाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से गौठान में संचालित विभिन्न स्वरोजगारमूलक कार्यों से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान में किए जा रहे केला उत्पादन के कार्यों की सराहना की। महिलाओं ने बताया कि इस गौठान से बड़ी संख्या में कच्चा एवं पक्का केला तथा चिप्स की बिक्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि गौठान में लगभग 02 एकड़ क्षेत्र में केला का उत्पादन किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं को प्राकृतिक पेंट के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और एक सप्ताह के भीतर किसानों के खाते में राशि भी डाली जा रही है।  इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad