रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
ग्राम पंचायत के द्वारा कई दफा दिया जा चुका था नोटिस, फिर भी नोटिस को हल्के में लिया जा रहा था, प्रशासन ने खसरा नंबर 464 का अतिक्रमण हटा कर अग्रिम अधिपत्य ग्राम पंचायत को सौपा
रतनपुर ... रानी गांव के रिपा महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क की सेतु भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान से महज चालीस से पचास मीटर की दूरी पर वर्षो से चखना सेंटर बांस की बल्ली और टिन से चखना दुकान तैयार कर संचालन किया जा रहा था |
जिसकी शिकायत बीते दिनों जन समस्या निवारण शिविर में की गई थी. ग्राम पंचायत के द्वारा कई बार नोटिस दी गई थी. इसके बाद भी इसके हौसले बुलंद थे | जिसको प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त किये।आपको बता दे इन दुकानों में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगे रहा था और जिसके कारण क्षेत्र की महिलाओं परेशान थी लगभग दस चखना थे. सभी दुकानों को तोड़ा गया और अतिक्रमण मुक्त कराया गया. चखना सेंटर धारियों के खिलाफ शिकायत की गई थी जिसको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार कार्यवाही की.वही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत ने बताया कि अवैध रूप से चकना सेंटर खोलने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसे पहले पंचायत के द्वारा नोटिस दिया गया उसके बाद बुल्डोजर चलाया गया कोटा सीईओ जनपद पंचायत जिला पंचायत सभापति भावना शुक्ला सहित पुलिस प्रशासन ग्राम पंचायत सरपंच की मौजूदगी में दुकान ध्वस्त कर दिया गया |



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.