प्रदेश का बडे़ साइबर फ्राड के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार
01 करोड़ लोन दिलाने एवं दिल्ली क्राईम ब्रांच बनकर कर किया 44,56,000/- रूपये का धोखाघड़ी
जनवरी 2021 से कर रहे थे लगातार ठगी
मामले में 08/12/2022 को खैरागढ़ थाने में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया
टीम रवाना कर मात्र 07 दिवस के अंदर प्रकरण का किया निराकरण
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा IPS द्वारा स्वयं कीया गया सतत अवलोकन एवं अनुसंधान
टीम का गठन कर, नई दिल्ली रवाना किया गया
जिला -खैरागढ़ छुईखदान गंडई
खैरागढ़:- शहर के व्यापारी से 01 करोड़ लोन दिलाने के नाम से 44 लाख रु लगभग प्रार्थी मोह0जियाउल हक अशरफी पिता मोह0 अजिजुल हकीम उम्र 40 वर्ष निवासी ईतवारी बाजार खैरागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि INDlA BULLS नामक कंपनी के द्वारा दिनांक 14.01.2021 से लगातार 01 करोड़ रूपये लोन दिलाने का अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से झांसा देकर तथा बाद में रूपये वापस दिलाने के नाम पर दिल्ली क्राईम ब्रान्च बनकर विभिन्न बैंको के अलग -अलग खातो में कुल रकम 44,56,000/- रूपये जमा कराकर ठगी किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 748/2022 धारा 420 भा.द.वि.66 (डी) आईटी एक्ट कायम किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये स्वंय संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन एवं पता का विष्लेषण कर जिले के अनुभवी एवं योग्य पुलिस अधिकारियों का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्षन में उप-पुलिस अधीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में उनि सतीष पुरिया, सउनि विरेन्द्र चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक आषीष वर्मा, आरक्षक षिषुपाल साहू, सत्यनारायण साहू का टीम को नई दिल्ली रवाना किया गया। जहां दिल्ली में आरोपियों के द्वारा बड़ी चालाकी से दिल्ली के भीड़-भाड़ इलाके में कार पार्क कर बैलेनो कार के अन्दर से कॉल सेन्टर की तर्ज पर ऑपरेट कर लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे। जब केसीजी टीम के द्वारा मोबाईल नंबर 98189-14893 एवं 70274-22966 का लगातार लोकेशन लिया जा रहा था, किन्तु कुछ समय बाद ही मोबाईल नंबर बंद हो गया । टीम द्वारा पतासाजी के दौरान आरोपियो के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले बोलेनो कार क्र. DL4 CAZ2695 पर संदेह होने पर जिसका पीछा कर व्हीकल आईडेन्टी सिस्टम की सहायता से कार से जुड़ी हुई परमानेन्ट नम्बर 96543-74403 ज्ञात कर लिंक मोकबाईल नंबर से लोकेशन प्राप्त कर, कार की घेराबंदी कर उक्त सफलता प्राप्त की गई, क्योकि आरोपियों द्वारा पूर्व में संचालित मोबाईल को बंद कर दिया गया और बाद की पतासाजी में नया नम्बर ही उपयोगी रहा, जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 02 आरोपी को पकड़े व तीसरे आरोपी तक पहुंचने में पकड़े गये आरोपियों द्वारा तीसरे आरोपी के बताये गये मोबाईल नंबर के लोकेषन के आधार पर पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई।
जिसमे मुख्य आरोपी 1.शिवबहादुर पाल पिता श्यामलाल पाल उम्र 29 साल साकिन ग्राम डोमनपुर पोस्ट वारिक्ला जिला प्रतापगढ़
2.अफरोज अहमद पिता मोहमद करीम उम्र 26 साल साकिन बेलादेवी मंदिर थाना सदर जिला प्रतापगढ़ 3.दिलीप कुमार पिता अमृत लाल उम्र 30 साल साकिन दुर्गालाल कापुरवा थाना कुंडा जिला प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश ) को गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में निम्न राषि/संपत्ति बरामद की गई हैः-
जप्त मोबाईल 12 नग 1,00,000/-रू.
बैंक एकाउंट फ्रिज 15 -
क्रमांक राशि/ सम्पति कीमत
01 नगद राषि 8,02,000 रू
02 सोने की चैन 1,00,000 रू
03 बैलेनो कार 8,00000 रू
05 प्रापर्टी का कागजात 27,00000 रू
कुल कीमत 44,02,000 रू
पहली बार साइबर ठगी के अपराध में पुलिस द्वारा ठगी की राषि 100 प्रतिषत बरामदगी की गई है।
उक्त प्रकरण में तकनीकी कार्य हेतु केसीजी साइबर से सउनि टैलेष सिंह,सउनि मुक्तेष्वर पुरी गोस्वामी, आरक्षक चन्द्रविजय सिंह, जयपाल केंवट, त्रिभुवन यदु, कमलकांत साहू, विकास सिंह,गंगासिंह वर्मा, राकेष साहू, बुधेष्वर टोन्ड्रे,रमलेष मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संजू महाजन की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.