सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी :–आज दिनांक 14 दिसम्बर 2022 कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने औषधीय वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध दवाईयों की जानकारी प्राप्त कर चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दी गई दवा पर्ची से दवाईयों का मिलान किया तथा पैथालॉजी रूम का निरीक्षण कर स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध जांच सुविधा की जानकारी प्राप्त की कर आवश्यक दिशा निर्देश उपस्थिति कर्मचारियों को दिए। इसी तरह कलेक्टर डॉ फटिंग ने हाजिरी रजिस्टर, जनरल वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.