Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 15, 2022

डौंडी के ग्राम धुर्वाटोला में क्रिकेट समापन के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विक्रम धुर्वे



सी एन आई न्यूज दल्ली राजहरा से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट 

दली राजहरा/डौंडी दिनांक 14/12/2022

न्यू ईगल क्रिकेट क्लब धुर्वाटोला (डौंडी)के तत्वधान में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का आयोजन डौंडी के ग्राम धुर्वाटोला में किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विक्रम धुर्वे (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रूप में मनीष झा मंडल अध्यक्ष भाजपा डौंडी, रेखा चौहान (पार्षद नगर पंचायत डौंडी) व अन्य अतिथिगण अजय चौहान (महामंत्री भाजपा मंडल डौंडी) ,अब्दुल इब्राहिम उपाध्यक्ष (नगर पंचायत चिखलाकसा), रुपेश नायक (उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी),संजीव मानकर(पार्षद नगर पंचायत डौंडी व अध्यक्ष भाजयुमो डौंडी ) आदि अतिथिगण  उपस्थित थे ।


इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने भाग लिया व विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को मुख्य अतिथि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । विक्रम ध्रुवे ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए हार जीत लगा रहता है हार से घबराना नहीं चाहिए बल्किं हार से हमारी कमी कहां हुई है यह सीखने को मिलता है। ध्रुवे ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा जी ने कहा की इस तरह ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा कराने से ग्रामीण स्तर में खेल के प्रति जागरूकता होगी।  अजय चौहान   ने  सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और समापन की घोषणा की इस क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्राम धुर्वाटोला के समस्त ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad