रायपुर, छत्तीसगढ़ : पठान फिल्म में भगवा रंग को वेशभूषा अत्यन्त आपत्तिजनक दिखाने पर एफ.आई.आर. दर्ज
आगामी चलचित्र 'पठान के प्रारंभिक परिचय दृश्यों एवं गानों के प्रदर्शन से संबंधित कुछ तथ्य हमारे संज्ञान में आये हैं कि इस चलचित्र के एक गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा अत्यन्त आपत्तिजनक और अश्लील है और इस पोशाक का रंग 'भगवा' रंग है और गाने के शब्दों में भगवा रंग को बेशर्म रंग का नाम देने स हमारी भावनायें वृहद पैमाने पर आहत हुई है।
अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर पिछले कुछ समय से सनातनी / हिन्दु आस्थाओं और भावनाओं पर चोट करने का सिलसिला अनवरत् रूप से जारी है और अब हमें यह सहनशक्ति की सीमा को लाँघता नजर आ रहा हैं। और अपने आक्रोश के पूर्ण प्रदर्शन के पहले हम न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखते हुए,
फिल्म 'पठान' की निर्माणकर्त्ता यशराज फिल्म्स' के कर्त्ता-धर्त्ता, अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर सनातनी / हिन्दु भावनाओं को ठेस पहुँचाने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सनातन / हिन्दु धर्म के अपमान की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध (एफ आई आर) दर्ज कराया गया।

शिवसेना : शिव सैनिक -
सुनील कुकरेजा (प्रदेश महासचिव )
शशांक देशमुख (युवा सेना अध्यक्ष)
ज्योति सिंह (महिला सेना)
मुकेश सिन्हा (जिला महासचिव )
जितेशवर द्विवेदी,विजेंद्र कुम्बलकर, राहुल श्रीवास, ललित सोनी,चंदन सोनी,निखिल श्रीवास ,अंकित ठाकुर,
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.