रायपुर: दिनांक 23 से 26 दिसम्बर 2022 को ओम सोसायटी सुन्दर नगर रायपुर में नव चेतना जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती उर्मिला नेताम ने बताया कि इस महायज्ञ के लिए 108 महिलाओं द्वारा हिंदू धर्म के प्रतीक कलश को शिरोधार्य कर नगर में यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कुशालपुर प्रज्ञा पीठ से प्रारंभ होकर चंगोरा भाटा, रोहणीपुरम तालाब, सुंदर नगर होते हुए ओम सोसाइटी यज्ञ स्थल पहुँची, जिसमें अनेक गायत्री परिजन व क्षेत्रीय जनमानस पूरे उत्साह से उपस्थित थे। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीया माता भगवत…


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.