नेवारीकला में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद।5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 23 दिसम्बर से 25 दिसंबर को ग्राम नेवारीकला में आयोजित किया जा रहा है
कार्यक्रम के प्रथम दिवस दोपहर 1 बजे से भव्य कलश यात्रा ग्राम नेवारीकला के गलियों में भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचेगी। द्वितीय दिवस प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ होगा तथा 2 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।
तृतीय दिवस प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ में दीक्षा,यज्ञोपवीत,मुंडन,अन्नप्राशन,पुंसवन एवं अन्य संस्कार होंगे तथा महायज्ञ का का पूर्णाहुति होगा।दोपहर दो बजे से प्रज्ञा पुराण कथा एवं प्रज्ञा पुत्रों का ससम्मान बिदाई जी जाएगी ।यह जानकारी गायत्री परिवार के कार्यकर्ता गंगाराम साहू ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.