Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 23, 2022

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के विकास के लिए दी करोड़ों रूपए सौगात कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा- सहसपुर लोहारा नगर क्षेत्र का समुचित विकास के लिए सदैव प्रयत्न शील रहेंगे

 कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के विकास के लिए दी करोड़ों रूपए सौगात


कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा- सहसपुर लोहारा नगर क्षेत्र का समुचित विकास के लिए सदैव प्रयत्न शील  रहेंगे



कवर्धा, 23 दिसम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के विकास कार्यो के लिए 1 करोड़ 98 लाख 16 हजार रूपए की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने जन आकाक्षांओं के अनुरूप 1 करोड़ 98 लाख 16 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 29 अलग-अलग विकास कार्या का भूमिपूजन किया।


उन्होंने नगरवासियों के मांगों को पूरा करते हुए सीसी रोड़ और नाली निर्माण कार्य की आधारशीला भी रखी। इस अवसर पर सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती अनारा साहू सहित समस्त सभापति, एल्डरमेन, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

श्री अकबर ने भूमिपूजन के दौरान नगर नगर पंचायत में वार्डो में पहुँच कर भूमिपूजन भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर नगरवासियों का अभिवादन भी स्वीकार किया। 


कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रों का लगातार विकास कर रही है। क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को करोड़ों रूपए की सौगात मिलने से वर्षो से उपेक्षित इस नगर पंचायत को विकास के मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल भी मिलेगा। आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने करोड़ों रूपए की सौगात देते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज धान का 2640 रूपए प्रति क्विंटल मिलने से इन चार वर्षो में छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में आर्थिक और समाजिक रूप से व्यापक बदलाव देखा जा  रहा है। उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया।

CNI NEWS  कवर्धा छतीसगढ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad