भाजपा ने किया सवाल किस बात का गौरव दिवस
प्रदेश भर में इन चार सालों में अपराध बढ़ा , हत्याएं बढ़ी , महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा क्या इस बात का गौरव दिवस !!
कोलये की ऑनलाइन प्रक्रिया में ऑफलाइन पद्धति से भ्रष्टाचार के नए रास्ते निकाल लेना क्या इस बात का गौरव दिवस !!
कस्टम मिलिंग के नाम पर ₹20 प्रति कुंटल निकाल लाना नीचे से ऊपर तक के सरकारी तंत्र का उपयोग करना क्या इस बात का गौरव दिवस !!
घोषणा पत्र के माध्यम से 1000000 रोजगार देने का वादा किया था किंतु 500000 के होर्डिंग लगाकर विधानसभा में 20000 के आंकड़े पेश करना क्या इस बात का गौरव दिवस !!
सरकार के घोषणा पत्र में स्पष्ट महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ की बात कही गई थी किंतु उसके विपरीत स्व सहायता समूह द्वारा चलाए जाने वाले ready-to-eat को ही बंद कर एक बड़ी कंपनी को दे दिया गया है क्या इस बात का गौरव दिवस !!
प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग 1600000 आवास की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है किंतु अपने हिस्से का राज्यांश को रोक कर गरीबों को उनका छत मुहैया नहीं , कराया क्या इस बात का गौरव दिवस !!
देश के उच्च सदन राज्यसभा आपके हिस्से से 3 में से 1 भी सांसद छत्तीसगढ़ नही भेजा , क्या इस बात का गौरव दिवस !!
कवर्धा की घटना में कोर्ट की तुष्टीकरण के लिए जो कार्य किए गए क्या इस बात का गौरव दिवस !!
आरक्षण के मामले को लेकर के जिस प्रकार से समाज में गतिरोध बढ़ाया छत्तीसगढ़ के अनुसीचित जाति , जनजातियों एवं आर्थिक रूप से गरीबी रेखा को आपस मे आरक्षण के नाम पर अटकाया , समस्त भर्तियां रुकी हुई है ,
क्या इस बात का गौरव दिवस !!
छत्तीसगढ़ के कुल धान खेती का 90% धान केंद्र सरकार द्वारा खरीदा जाता है ,उसमे से भी 10% धान के अर्जन के लिए आपके पास पर्याप्त योजना नही है बोरे से लेकर परिवहन में विफलता देखा गया ,
क्या इस बात का गौरव दिवस !!
धान खरीदी के लिए 55000 करोड केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं जबकि राज्य द्वारा सिर्फ और सिर्फ 11000 करोड़ किसानों को प्रदान किये
क्या इस बात का गौरव दिवस !!
नशा शराबखोरी गली गली में है , गंगाजल ले कर कसम खाने वाले , कोरोना काल मे घर घर शराब पहुचाये जब लोगो तक टीकाकरण की व्यवस्था की जानी थी , क्या इस बात का गौरव दिवस
भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से यह पूछना चाहती हैं कि छत्तीसगढ़ की सरकार किस बात का गौरव दिवस मनाना चाहती हैं
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.