गौ तस्करी करने वालों पर लगातार कार्यवाही किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा"
अंबागढ़ चौकी पुलिस की गोरख धंधे पर एक और बड़ी कार्यवाही
पुलिस कप्तान की पैनी नजर, हर अवैध धंधे होंगे बंद
बेजुबान मवेशियों को कत्लखाने ले जाते 01 आरोपी गिरफ्तार
बेजुबान पशुओं को अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रिहा कर,दिया नया जीवन
बेजुबान पशुओं को बिना चारा पानी के स्कॉर्पियो गाड़ी में ठूंस ठूंस कर भरकर क्रूरतापूर्वक ले जा रहा था कत्लखाना
जप्त पशुओं की कीमत लगभग 25,000₹, तथा वाहन की कीमत लगभग ₹500000 जुमला कीमती ₹525000
आरोपी के विरुद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया
➡️ आरोपियों के कब्जे से 06 नग विभिन्न रंग, उम्र एवं हुलिये के दूध देने एवं कृषि कार्य योग्य गाय और बछिये तथा परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक MH 48 P 1725 किया गया जप्त
पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी वाई0 अक्षय कुमार (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध पशु तस्करी गोरख धंधे पर नकेल कसने अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 15-16.12.2022 को थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही कर 01 आरोपी को 06 नग विभिन्न रंग, उम्र एवं हुलिये के दूध देने तथा कृषि कार्य योग्य गाय एवं बछिये को कत्लखाने ले जाते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी के विरुद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय अम्बागढ़ चौकी पेश किया गया।
इधर पुलिस कप्तान के पैनी नजर के चलते अपराधियों का जीना हराम हो गया है वहीं कुछ लोग डर के मारे भूमिगत हो चुके हैं।इधर पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था हो सुचारू रूप से करने के लिए और आम आदमी व पुलिस के बीच में एक अनूठा संबंध स्थापित करने के लिए जिले से जुर्म को समाप्त करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है तो वही अवैध रूप से चल रहा सट्टा जुआ शराब तथा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले अपराधियों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। जो भी अवैध रूप से कोई भी काम कर रहा है उससे सलाखों तक पहुंचाने का काम जिले की पुलिस कर रही है।
आगे खबरों में बने रहे सी एन आई न्यूज से





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.