*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
रायपुर -श्री गुरु घासीदास का जन्म 18दिसंबर ,1756 को गिरौदपुरी, बलौदा बाजार में हुआ।
गुरु घासीदास जी सतनाम समाज के प्रवर्तक है।
महान संत बाबा गुरू घासीदास ने पूरे मानव जाति कल्याण के लिए अवतार लिया। छत्तीसगढ़ के यह संत अपनी अलौकिक शक्तियों एवं गुणों के कारण श्रृद्धा के साथ पूजे जाते हैं।
आज राजधानी रायपुर में परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
आज की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
गुरु घासीदास ने लोगों को सात्विक जीवन जीने सीख दी
समाज में भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया। उन्होंने अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान को मानव जाति के कल्याण में लगाया। बाबा के इन्हीं कार्यों के कारण लाखों लोग उनके अनुयायी हो गए।
बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक विषमता तथा शोषण तथा जातिवाद जैसी सामाजिक समस्या से घिरे हुए लोगों को एकजुट करने और इस तरह समस्याओं से मुक्त होने का रास्ता दिखाया।
आज की विशाल शोभायात्रा का सर्वसमाज के लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.