अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जगदलपुर - आपराधिक प्रकरणों के अनुसंधान के दौरान घटनास्थल में उपलब्ध साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से प्रदर्शो को संरक्षित , संकलित , पैकिंग एवं सीलिंग करने संबंधी परीक्षण हेतु आज बस्तर रेंज मुख्यालय जगदलपुर में स्थित पुलिस आडिटोरियम में समस्त जिलों से आये कुल 140 अनुसंधान अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ करते हुये आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान में फॉरेंसिक साक्ष्य एवं भौतिक साक्ष्य का संग्रहरण वैज्ञानिक तरीके से करने का महत्व को अनुसंधान अधिकारियों को समझाते हुये कार्यशाला का उद्देश्य के बारे में अवगत कराया गया।पुलिस मुख्यालय एवं राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन पर आयोजित कार्यशाला को संयुक्त संचालक डॉ० टी०एल०चन्द्रा द्वारा घटित अपराधों में घटना स्थल निरीक्षण करने की विधि व भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ० मोहन पटेल द्वारा एविडेन्स कलेक्शन किट के भौतिक प्रदर्शन , वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ० श्रीमती संचाली पाध्ये द्वारा फॉरेंसिक साइंस का लैंगिक अपराधों और डीएनए के संकलन में महत्व का प्रदर्शन , वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. संदीप वैष्णव द्वारा विष , रसायन , नारकोटिक्स से सम्बंधित साक्ष्यों का संकलन हेतु की जाने वाली प्रक्रिया तथा अनुभव को साझा किया गया। जितेन्द्र सिंह मीणा उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर द्वारा कार्यशाला के विषय पर प्रस्तुतीकरण दिये गये वैज्ञानिक अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यशाला का समापन की घोषणा की गई। इस कार्यशाला में नोडल अधिकारी श्रीमती निवेदिता पाल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदलपुर , विकास कुमार सिंह नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर , सुश्री अपूर्वा सिंह क्षत्रिय उप पुलिस अधीक्षक , नासिक बाठी उप पुलिस अधीक्षक , श्रीमती गीतिका साहू उप पुलिस अधीक्षक , आशिष नेताम उप पुलिस अधीक्षक (प्रशि.) जगदलपुर , कृष्ण कुमार चंद्राकर उप पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा , अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक कांकेर , लोकेश बंसल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारायणपुर , सुश्री लितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव , अमित देवांगन उप पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं अन्य अनुसंधान अधिकारी उपस्थित हुये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.