Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 23, 2022

कलेक्टर खैरागढ़ ने किया धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर खैरागढ़ ने किया धान उपार्जन  केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

खैरागढ़ दिनांक 22 दिसम्बर 2022  कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर द्वारा सेवा सहकारी समितियों के किए जा रहे धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सेवा सहकारी समिति भंडारपुर निरीक्षण उपरांत  जमीन में रखे धान को single-layer डैनेज लगाकर रखा हुआ पाया गया। स्टैकिंग किए गए धान के बोरे गिनने योग्य नहीं था । निरीक्षण के दौरान किसानों से  चर्चा की गई। किसानों द्वारा जानकारी दी गई टोकन सही समय पर प्राप्त हो जाने के कारण धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। इस वर्ष बारदाने की भी कोई समस्या नहीं है ।  धान खरीदी केंद्र में सरना धान का उठाव नहीं पर टी.ओ., डी.ओ जारी करने करने हेतु निर्देश दिया गया ।    समिति प्रबंधक  कुंवर लाल वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने व व्यवस्था को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया ।                  सेवा सहकारी समिति  बकरकट्टा का निरीक्षण  किया गया । समिति प्रबंधक सहदेव पटेल एवं कंप्यूटर आपरेटर  राम कुमार श्रीवास के द्वारा एफ.ए. क्यू.गुणवत्ता का धान समर्थन मूल्य पर क्रय नहीं नहीं किए जाने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई ।  कृषक रघु निवासी बकरकट्टा के धान को उड़ावनी पंखा से सफाई किए जाने के पश्चात समर्थन मूल्य में धान क्रय किए जाने के निर्देश दिया गया।  खरीदी केंद्र प्रभारी स्टैकिंग प्लांन सही नहीं करने,उचित ढंग, ड्रेनेज नहीं लगाने एवं खरीदी केंद्र में खराब उड़ावनी पंखा रखने के कारण समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सहकारी समिति रामपुर का निरीक्षण करने पर समिति प्रबंधक संजय वर्मा द्वारा जारी .टी.ओ., डी.ओ जारी करने करने के पश्चात भी रूचि नहीं ले जाने के कारण एवम धान खरीदी केंद्रों में धान के बोरे को अव्यवस्थित  रखने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया ।       कलेक्टर  ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा बरकट्ठा से रामपुर सड़क में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया । प्रधानमंत्री सड़क योजना के द्वारा तीन स्थानों का निर्माण किया जा रहा है । त्रिशूल नाला में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति में पुल की लंबाई चौड़ाई लंबाई 68 मीटर चौड़ाई   8.5 मीटर होना पाया गया । घोटा ग्राम के पास आमानाका एवं अहरा नाला में निर्माणाधीन पूल का निरीक्षण किए एवं निर्माणाधीन पुल के पास की मिट्टी को बेस में उपयोग किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। EE. PMGSY को निर्धारित मापदंड के अनुरूप पुल का निर्माण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय अनुवि अनुविभागीय (रा.)रेणुका रात्रे, नेहा ध्रुव तहसीलदार छुईखदान, प्रभारी खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक पंजीयक रघुराज सिंह उपस्थित थे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad