Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 23, 2022

अर्जुन्दा मे नवीन तहसील कार्यालय का हुआ शुभारंभ कामकाज भी शुरू , हफ्ते में दो दिन बैठेंगे एसडीएम



गुण्डरदेही । शुक्रवार दोपहर को अर्जुन्दा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने नवीन तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अर्जुन्दा में नवीन तहसील कार्यालय बनने पर लोगों के राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होगी क्षेत्र के लोगों को अब राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अन्य तहसील जाना नहीं पड़ेगा दो साल में बनकर तैयार हुए भवन में लिंक कोर्ट तीन चेम्बर और कुल 13 कमरे हैं। गुरुवार और शुक्रवार को अर्जुन्दा मे ही एसडीएम राजस्व प्रकरणों का निपटारा करेंगे मंत्री अनिला ने विधायक कुंवर सिंह निषाद की तारीफ करते हुए कहा कि अर्जुन्दा का तहसील बनना कुंवर सिंह की अथक मेहनत और प्रयास का नतीजा है 





*अर्जुन्दा सहित 62 गांव के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन: कुंवर सिंह निषाद*





संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि अर्जुन्दा और आस-पास के 62 गांव के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है छोटे-छोटे आयोजन की अनुमति शिकायत सीमाकंन बंटवारा नामांतरण आय-जाति प्रमाणपत्र के लिए लोगों को अब गुण्डरदेही नहीं जाना पड़ेगा राजस्व संबंधित मामले यहीं देखे जाएंगे श्री निषाद ने अर्जुन्दा में नवीन तहसील कार्यालय के शुभारंभ होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक और गौरव की बात है अर्जुन्दा के तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों को एक नई पहचान मिलेगी उन्होंने बताया कि अर्जुन्दा तहसील अंतर्गत 42 ग्राम पंचायत 62 गांव और तीन राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल है। अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर व चंद्रहास देवांगन ने कहा कि यह बहुप्रतिक्षित मांग थी जो निषाद जी के प्रयासों से सफल हो पाया है जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित लोगों में खुशी का माहौल है समय और पैसे की बचत होगी इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव उपाध्यक्ष जिला पंचायत मिथिलेश नुरेटी जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुषमा चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुंदा संतु पटेल  गुण्डरदेही भोजराज साहू देवरी कोदूराम दिल्लीवार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व क्षेत्र के ग्रामवासी व अर्जुन्दा के नगरवासी उपस्थित थे 




*CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad