*सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी*
रायपुर -नगर पालिक निगम बीरगांव में आज प्रशिक्षु आइएएस जयंत नहाटा को महापौर एवं निगम के जलविभाग के अध्यक्ष एवं निगम के आयुक्त, अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में विदाई दी गई।
पिछले माह आइएएस अधिकारी जयंत नहाटा ने एक माह हेतु कार्य भार संभाला था। श्री नहाटा ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा कि कार्य के प्रति सजग और ईमानदारी से काम करने पर तरक्की मिलती है।
आज श्री जयंत नहाटा ने निगम में श्रेष्ठ सेवाएं देने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने धन्नू लाल देवांगन,वाय.पी.अजमानी, दीपक दीवान ,उत्तम शर्मा, अर्जुन पवार, राजेश क्षत्री , एवं अन्य अनेक कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने बीरगांव क्षेत्र में बुधवारी बाजार में पानी टंकी निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया,साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया, एवं क्षेत्र वासियों की समस्याओं के समाधान में रूचि दिखाई और लोगों की परशानियो को दूर किया।
आज विदाई समारोह में शामिल हुए निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, इकराम भाई,उबारन दास बंजारे, आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, धन्नू लाल देवांगन,वाय पी अजमानी, दीपक दीवान,उत्तम शर्मा, अर्जुन सिंह पवार, राजेश क्षत्री, अब्दुल हकीम, गिरजा तिवारी, एवं निगम के सभी अधिकारी कर्मचारीयों ने भावभीनी विदाई दी।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.