Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 16, 2022

गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी शिक्षा देना ही स्वामी आत्मानंद स्कूल का उद्देश्य : कुंवर सिंह निषाद



गुण्डरदेही । शुक्रवार को अर्जुन्दा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में देख कर विधायक निषाद ने प्रशंसा की उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया बच्चों से कहा कि आप मेहनत कीजिए अच्छा परिणाम लाइए हम हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव निषाद ने स्कूली बच्चों से स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी पूछा जिस पर बच्चों ने स्कूल में उपलब्ध लैब लाइब्रेरी टीचर शौचालय प्लेग्राउंड और पढ़ाई व्यवस्था को अंग्रेजी में ही जवाब दिया




*सरकार का प्रयास है छग के लोगों को मिले अच्छी शिक्षा*




कार्यक्रम के दौरान निषाद ने कहा कि पहले अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता था हमारे राज्य के किसान मजदूर अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाने का सोच भी नहीं पाते थे उनकी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरुआत की निःशुल्क शिक्षा मिलने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं




*अब बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पैसा बचत करें*


 



कार्यक्रम में विधायक निषाद ने बच्चों के परिजनों से कहा कि राज्य शासन द्वारा संचालित आत्मानंद स्कूल से गरीब लोगों को फीस चुकाने की चिंता से मुक्ति मिल गई है साथ ही बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल रही है अब बचत होने वाले पैसों को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जमा करके रखें इस दौरान शाला समिति स्कूल प्रबंधन और नगर के वरिष्ठ जनों के द्वारा विधायक निषाद का श्रीफल और साल भेंट कर सम्मान किया गया 





CNI News गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad