विधायक डॉ के के ध्रुव ने धनौली में आयोजित विशेष शिविर में 188 बैगा बच्चों को जाति प्रमाण प्रदान किए....
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 16 जनवरी 2023/ विधायक डॉक्टर के के ध्रुव ने आज जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत धनौली में आयोजित विशेष शिविर में 188 बैगा बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों की जाति प्रमाण पत्र की समस्या को देखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने शिविर आयोजन के लिए निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में आज धनौली में विशेष पिछडी जनजाति बैगा बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र देने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 188 बैगा बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जाति प्रमाण पत्र के साथ ग्रामवासियों द्वारा प्राप्त अन्य आवेदनों का भी निराकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 बच्चे का अन्नप्राशन, 4 महिलाओं का गोदभराई एवं 20 बच्चों ड्रेस वितरण किया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 54 पशुओं का जांच परीक्षण किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 62 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कृषि विभाग द्वारा 10 ग्रामीणों का बीज वितरण किया गया। शिविर में पेंशन के 4 आवेदन, फौती नामांतरण के 4 एवं वन पट्टा के 2 आवेदन प्राप्त हुए उक्त आवेदनों को संबंधित विभाग को देते हुए मौके पर ही आवेदनों पर कार्यवाही किया गया। शिविर के आयोजित होने से ग्रामीण जन उत्साहित रहे एवं भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर हेतु निवेदन किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.