रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर कार्यवाही
25 पाव देशी मदिरा प्लेन के साथ एक व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर... थाना क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब की लगतार सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा सज्ञांन लेते अवैध शराब कारोबारियो पर कार्यवाही करते आज दिनांक 16.जनवरी के सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल टीव्हीएस एक्शल क्रमांक सीजी 10 ए.के. 2824 से शराब लेकर जा रहा हैं कि सूचना पर तस्दीक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा के द्वारा थाना त्वरित टीम रवाना कर सेमरा नहर रोड में जाकर प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त मोसा सवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पूछताछ तथा तलासी लेने पर टीव्हीएस एक्शल मोसा में बीच में एक सफेद पानी पाउच बोरी में 25 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती 2000 रू रखकर ले जा रहा था जिसे पूछताछ पर बिक्री हेतु शराब ले जाना बताया तथा किसी प्रकार का कोई वैध कागजात नही होना बताया तथा उक्त व्यक्ति पूर्व से गांव में शराब बिक्री करना जानकारी मिली कि अभियुक्त के द्वारा अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब मोसा से परिवहन करते पाये जाने से विधिवत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.