Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 16, 2023

पिथोरा_वार्षिक पेंशनर्स दिवस समारोह 2023 ग्राम लहरौद में संपन्न।

 


नव वर्ष के शुभ कामनाओं के साथ पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक पेंशन दिवस समारोह सांस्कृतिक पेंशनर भवन ग्राम पंचायत लहरौद में संपन्न हुआ जिस के मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह बसना विधायक एवं अध्यक्ष वन विकास निगम छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि अजय विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार नामदेव (सं रा पे एसो फेड छ ग) जेपी मिश्रा प्रांत अध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ रायपुर डॉ रामकृष्ण मिश्रा प्रांतीय संरक्षक पेंशनर एसोसिएशन कसडोल शिव शंकर पटनायक संरक्षक पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ मुरली मनोहर शर्मा प्रांतीय संरक्षक पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ यशवंत देवान प्रांत अध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ गंगा प्रसाद साहू पूर्व प्रांत अध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ विनोद शंकर साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ उक्त अतिथियों के उपस्थिति में यह सम्मेलन प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पेंशनर की हर समस्या का हल राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है और उन्होंने घोषणा की सांस्कृतिक पेंशनर भवन को बाउंड्री वाल मंच निर्माण एवं परिसर को फ्लोरिंग किया जाएगा यह राशि विधायक मद से  जाएगी। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा शासन के समक्ष अपनी मांग रखी है जो इस प्रकार है पेंशनर को आयकर के दायरे से मुक्त किया जाए। पेंशनर स्कोर समय-समय पर उम्र बढ़ने के साथ अतिरिक्त पेंशन वृद्धि दी जाए। 30 जून एवं 31 दिसंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनर को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के परिपालन में वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। केंद्र एवं सभी राज्यों में पेंशनर को प्रतिमाह ₹2000 मेडिकल भत्ता दिया जाए और कैशलेस की सुविधा दी जाए। केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित महंगाई भत्ता राज्य में पेंशनरों को केंद्र द्वारा घोषित तिथि एवं दर से देने हेतु राज्य सरकार को बाध्यकारी बनाया जाए और संसद में कानून पारित किया जाए। केंद्र एवं राज्य पेंशनरों को बस एवं रेल किराए में 50% की छूट दी जाए पेंशनरों को भारत भ्रमण के लिए 3 वर्ष में एक बार आर्थिक सहायता दी जाए छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के बीच राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत आर्थिक भुगतान में बाधक धारा 49 छः को विलोपित किया जाए।


पेंशनर के मृत्यु होने के पश्चात उनके परिजनों को दाह संस्कार हेतु 10000 की आर्थिक मदद की जाए सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए पेंशनरों को निकायों एवं निगम मंडल के योजनाओं में निर्मित भवन आवंटन में 5% का आरक्षण दिया जाए पेंशनर्स के सेवानिवृत्त होने के पश्चात मिलने वाली पेंशन राशि में आदित्य भुगतान की वसूली पर हाई कोर्ट के निर्णय के परिपालन में स्थाई रोक के आदेश दी जाए 31/12/1988 के पुरवा नियुक्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पश्चात अवकाश नकदीकरण आहार्य दाई सेवा मान्य करते हुए नियमित सेवानिवृत्ति कर्मचारी की भांति समस्त लाभ दी जाए केंद्र सहित सभी राज्यों में पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन की जाए। दैनिक वेतन भोगी से नियमित पदस्थापना नियुक्ति कर्मचारियों का पेंशन निर्धारित दैनिक वेतन भोगी सेवा से जोड़ा जाए उक्त मांगो को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मांग पूरी की जाए। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि पेंशनर्स के समस्या का हल पेंशनर्स एसोसिएशन सही निकाला जाएगा अगर किसी प्रकार की तकलीफ हो रही होगी तो वहां एसोसिएशन में अपनी समस्या रख सकते हैं हर हाल में पेंशनर की समस्या का हल किया जाएगा इस अवसर पर महासमुंद जिला के अध्यक्ष आरडी साहू धमतरी जिला के अध्यक्ष वि के नाग भाटापारा के अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा आरआर रायपुरे धमतरी से भैया राम चंद्राकर बागबाहरा रामकुमार साहू महासमुंद एनआर साहू मगरलोड श्रीमती सरोज शर्मा श्रीमती निर्मला पिंपलकर श्रीमती जमुना बाई साहू एवं समस्त पेंशनर्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad