विभिन्न ग्रामों के रामायण प्रतियोगिता में शामिल हुई विधायक छन्नी साहू
कहा , राम का नाम ही पार कराएगा भवसागर
सड़क चिरचारी ।
बीते शनिवार खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू अंचल के विभिन्न आयोजनों में शामिल हुई। जहां उन्होंने आयोजन समितियों का हौसला भी बढ़ाया।
शनिवार को विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ग्राम पंचायत गुंडरदेही में आयेाजित रामायण प्रतियोगिता में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंती कुंजाम, सेक्टर प्रभारी बसंत मंडावी भी मौजूद थे। अपने उद्बोधन में श्रीमती साहू ने कहा कि रामायण हमे बेहतर जीवन जीने की सीख देता है, रामायण से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ग्राम स्तर पर रामायण प्रतियोगिता नई पीढ़ी को भी धर्म से जोड़ने का प्रमुख माध्यम है । श्रीमती साहू ने भगवान् राम को नमन करते हुए उनसे क्षेत्र की खुशहाली की कामना की ।
अंबागढ़ चौकी में आयोजित साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में भी विधायक छन्नी चंदू साहू ने शिरकत की जहाँ उन्होंने सभी नवनिर्वाचित व् नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी व् समाज के विकास में सदैव आगे रहकर काम करने की बात कही ।
कार्यक्रमों के दौर में श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने ब्राम्हण भेड़ी में आयोजित रामायण मंडली प्रतियोगिता, बहोरन भेड़ी के रामायण गान कार्यक्रम, ग्राम आटरा में रामायण कार्यक्रम सहित ग्राम साल्हे, मनहोरा एवं ,गिदर्री के रामायण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं । लगातार रामायण के कार्यक्रमों में शरीक हो कर मानस मर्म का पुण्य लाभ अर्जित करते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि कलयुग में एकमात्र श्रीराम का ही ऐसा नाम हैं जिसके श्रवण व् स्मरण से तमाम दुःख व् कलेशों से मुक्ति पाई जा सकती है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रामायण के माधयम से जब प्रभु श्रीराम की जीवनी का गान किया जाता है तो समस्त क्षेत्र में एक ऐसे सकारात्मक ऊर्जा का परवाह होता है जो मन के सभी दुःख , भय संतापों का नाश कर देता है।
रविवार को भी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती छन्नी चंदू साहू ग्राम कल्लूबंजारी व बखरूटोला के रामायण प्रतियोगिता में पहुंचीं । यहाँ श्रीमती साहू ने कहा कि आज दूसरा दिन है जब वो लगातार रामायण के कार्यक्रमों में पहुँच रही हैं और उनके लिए ये सौभाग्य की बात है कि ऐसे पावन आयोजनों में पहुँच कर उन्होंने रामायण के रसपान का अवसर मिल रहा है। श्रीमती साहू ने कहा कि राम के नाम सदा मिश्री , सोवत जागत ना बिशरी। इसलिए राम का नाम सदैव ही मुख पर होना चाहिए क्यूंकि ये नाम ही भवसागर से पार कराने में सहायक है ।
सभी कार्यक्रमो में विधायक श्रीमती छन्नी साहू के साथ ब्लाक अध्यक्ष श्री रितेश जैन, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश शर्मा, श्री जयपाल यादव, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, श्री कुलदीप साहू,श्री राजकुमार पटेल,श्री एल बी तिवारी,श्री लाकेश कुमार, श्री भीषम दास, श्री परमानंद राम व् अन्य ग्रामवासी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
साल्हे में मंच का किया लोकार्पण ( बॉक्स में )
रामायण प्रतियोगिता के सम्मिलित होने पहुँची विधायक छन्नी चंदु साहू साहू जी ने साल्हे में नवनिर्मित सांस्कृतिक कला मंच का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर विधायक के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति भंडारी, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री प्रताप घावड़े, जनपद पंचायत सदस्य श्री देव पन्द्रों, श्री ओमप्रकाश पडौती, श्री देवारु मालेकर, श्री रामसाय उइके,श्री गौतम चुरेन्द्र ,सरपंच श्रीमती संत्री बाई, सरपंच प्रतिनिधि श्री सूरजु पटेल के साथ साथ अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.