Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 15, 2023

केवलारी विधानसभा में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रहे कार्यकर्ता भाजपा विधायक की कार्यप्रणाली से नाराज होकर छोड़ रहे भाजपा

 


सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी /केवलारी भारतीय जनता पार्टी के लिये केवलारी विधानसभा आगामी 2023 के चुनाव के लिये चुनौती बनती जा रही है। केवलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा का विधायक चुनकर भेजा था लेकिन वर्तमान विधायक राकेश पाल की कार्यप्रणाली के चलते भाजपा के कार्यकर्ता अब धीरे-धीरे कांग्रेस पार्टी में शामिल होने लगे है। 


बीते दिनों ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामते हुये विधायक की कार्यप्रणाली के कारण पार्टी छोड़ने का कारण बताया था। इसके बाद बीते दो दिनों से केवलारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व को स्वीकार करते हुये कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले लिया है। 


केंद्र व राज्य में सरकार फिर क्यों भाजपा छोड़ रहे कार्यकर्ता ?


केंद्र व राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद और केवलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक होने के बाद भी कार्यकर्ताओं का भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाना वर्तमान विधायक राकेश पाल सिंह कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिहन लगा रहा है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिये वर्ष 2023 के चुनाव में पुन: केवलारी से विधायक का चुनाव लड़ने पर किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि यह भाजपा संगठन का अपना फैसला है कि वह कार्यकर्ताओं को नाराज करने वाले विधायक को पुन: चुनाव लड़ाते है या फिर अन्य किसी जमीनी कार्यकर्ता पदाधिकारी को मौका देते है। बहरहाल वर्तमान समय तो केवलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिये बुरा चल रहा है। 


ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व पर जता रहे विश्वास 

हम आपको बता दे कि बीते कई माह से केवलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में जाने का सिलसिला निरंतर जारी है। पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली जा रही है। केवलारी विधानसभा क्षेत्र वैसे भी स्व ठाकुर हरवंश सिंह के कार्यकाल से ही मजबूत रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी केवलारी विधानसभा में मजबूती के साथ कार्य कर रही है। वहीं केवलारी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक ठाकुर हरवंश सिंह गांव-गांव का निरंतर दौरा करते हुये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात तो कर ही रहे है। इसके साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जता रहे है। 

ग्राम अजनिया, चण्डी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा

विधानसभा क्षेत्र केवलारी के छपारा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम अजनिया, चण्डी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा व रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है। कांग्रेस में आने पर सभी जनप्रतिनिधि श्री दयाराम डेहरिया, दीपु यादव, रामकुमार डेहरिया, शिवशंकर भलावी, रितेश यादव, मंजेश बरमैया, गोलू विश्वकर्मा, निगम डेहरिया, नन्दराम डेहरिया, राजू बरमैया, नोखेलाल यादव, प्रहलाद अहिरवार, घुड़नलाल यादव, गोवी साहू, शोनी अहिरवार, संतोष बरमैया, शिवम बरमैया, उमेश डहेरिया, रामकुमार डहेरिया, रावेंद्र यादव, छुटकु खान, सुनील यादव, किशोर डेहरिया, लव कुश डेहरिया, महेंद्र कुमार डेहरिया, रामजेश यादव, अफरोज खान, स्वरूप चंद्र बरमैया, चरन  लाल राठी, राजेश डेहरिया, राम कुमार डेहरिया, विशाल डेहरिया, दुर्गेश अहिरवार, अहिरवार भाई गोहरु खान,  इजाज खान, साकिर खान, संतोष डेहरिया, सुशील यादव, तौफीक खान, अनिल, सहित सेंकड़ो कार्यकर्ताओं का स्वागत केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने सभी का स्वागत किया और उन्हें तिलक लगाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छपारा के समस्त पदाधिकारी गण की उपस्थिति रही।

नरवाखेड़ा (हिनोतिया) के युवा साथियों भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुये शामिल

कान्हीवाडा ब्लॉक के ग्राम नरवाखेड़ा (हिनोतिया) के युवा साथियों ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह के गृह निवास बर्रा पहुँचकर कांग्रेस की विचारधारा व रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लिया है। जिसमें प्रमुख रूप से श्री विक्की साहू, भजन मरावी, श्रीचन्द बरकड़े, रघुनन्दन मरावी सभी साथियों का तिलक वंदन कर ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने सभी का स्वागत वंदन कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad