सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी*- आज दिन- *रविवार*, दिनांक *15/01/2023* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* वन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लामाज्योति रेस्ट हाऊस में वन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में सांसद डा. ढालसिंह बिसेन के साथ विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* शामिल हुए। जिसमें सिवनी शहर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे जंगली जानवरों विशेष कर टाईगर की उपस्थिति को लेकर बचाव के उपाय से संबंधित चर्चा की गई। इस अवसर पर *सर्वश्री* घनश्याम सराठे अध्यक्ष वनोपज सहकारी संघ दक्षिण सिवनी, रजनीश सिंह डीएफओ पेंच टाईगर, सुदेश महिवाल डीएफओ दक्षिण सामान्य वन मंडल, पाटीदार एसडीओ पेंच टाईगर, योगेश पटेल एसडीओ दक्षिण सामान्य, दान सिंह उइके जी रेंजर सहित जनप्रतिनिधियों, सरपंच, पंच एवं वरिष्ठ नागरिक गणों की गरिमामय उपस्थिति रही।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.