Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 1, 2023

नये साल की शुरुआत में दुर्ग पुलिस की सट्टा एप्प पर सर्जिकल स्ट्राईक



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग - नये साल के पहले ही दिन दुर्ग पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राईक की है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और थाना भिलाई भट्टी ने संयुक्त कार्यवाही में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से 03 नग लेपटॉप , 14 नग मोबाईल एवं एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों के सूक्ष्म विश्लेषण पर और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। अन्य राज्यों में उक्त गतिविधि का संचालन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

                 इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रेस कांफ्रेंस में दुर्ग पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव ने बताया दुर्ग जिले में महादेव एप्प ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ० अभिषेक पल्लव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव , उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में टीम द्वारा महादेव आई.डी. ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी और इसके लिये विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। पूर्व में एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना भिलाई भट्टी की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट व थाने की टीम को वारासिवनी जिला बालाघाट के एक मकान में दुर्ग-भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक ( भिलाई नगर ) निखिल राकेचा (भापुसे) , उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी मिलाई भट्टी निरीक्षक के. के. कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम वारासिवनी जिला बालाघाट के लिये रवाना की गई। टीम द्वारा मुताबिक सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी द्वारासिवनी जिला बालाघाट के एक किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादेव ब्रांच का संचालन कर रहे 06 आरोपियों को पकड़ा गया। उक्त ब्रांच के आरोपियों के कब्जे से 03 नग लेपटॉप , 14 नग मोबाईल , एटीएम कार्ड एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना मिलाई भट्टी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि पूर्ण बहादुर , चंद्रशेखर सोनी , आरक्षक अनुप शर्मा , समीम , जुगनु सिंह थाना भिलाई भट्टी से सउनि नागेन्द्र बंछोर की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण 


आशीष मेहरा पिता स्व. बलिंदर मेहरा उम्र 30 वर्ष पता जोन 03 खुर्सीपार भिलाई , संदीप चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 28 वर्ष पता गणेश मंदिर रोड खुर्सीपार भिलाई ,  मो. इमरान पिता मो. इकबाल उम्र 32 वर्ष पता कैलाश नगर भिलाई , आकाश यादव पिता उदयराज यादव उम्र 22 साल पता बालाजी नगर खुर्सीपार भिलाई , धमेन्द्र वर्मा पिता विवेश वर्मा उम्र 22 वर्ष पता केम्प 2 शारदा पारा छावनी भिलाई और  विनय कुमार पिता अभय कुमार उम्र 33 वर्ष पता जलेबी चौक छावनी भिलाई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad