Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 30, 2023

भक्त गुहा निषाद राज जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 भक्त गुहा निषाद राज जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न



सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट


कसडोल:- भगवान श्री राम जी का परम सखा भक्त गुहा निषाद राज की जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह केंवट (निषाद)समाज के सामुदायिक भवन कसडोल में कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू की मुख्य आतिथ्य, एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छ ग शासन की अध्यक्षता एवं मनोहर लाल निषाद महासचिव छत्तीसगढ़ केंवट(निषाद)समाज, श्रीमती नीलू चंदन अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, सिद्धांत मिश्रा अध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, आनंद राम निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की विशिष्ट आतिथ्य एवं समाज जनों की गरिमामयी उपस्थित में छरछेद गायत्री विद्या पीठ स्कूल की ओर से बालिकाओं ने सुवा नृत्य की आकर्षक रंगारंग प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11.00 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री राम जी की पूजार्चना से हुआ। इससे पूर्व बड़ी धूमधाम से बाजे गाजे के साथ फूलमाला शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत- सत्कार  किया गया।उसके बाद 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम की तैयारी को लेकर केंवट कर्मचारी उत्थान समिति के अध्यक्ष बसंत कैवर्त एवं कुलेश्वर निषाद अध्यक्ष केंवट (निषाद)समाज कसडोल परिक्षेत्र की अगुवाई में दोनों की पूरी टीम ने विगत कई दिनों से कड़ी परिश्रम की थी। यही कारण है कि कार्यक्रम पूर्ण सफल रहा। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सुश्री शकुंतला साहू विधायक कसडोल एवं एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड के अतिरिक्त मनोहर लाल निषाद, श्रीमती नीलू चंदन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, सिद्धांत मिश्रा अध्यक्ष जनपद पंचायत कसडोल, श्रीमती गायत्री कैवर्त्य उपाध्यक्ष प्रदेश केंवट(निषाद)समाज छ ग, आनंद राम निषाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, के आर कैवर्त्य पूर्व प्राचार्य एवं संरक्षक उत्थान समिति, गंगाराम कैवर्त्य पूर्व प्राचार्य, ने भी संबोधित किया समाज द्वारा सम्मान पाने वालों में 10वीं बोर्ड परीक्षा शिवम कैवर्त्य, नीलम, केशव, प्रिया, दीपांजलि, पूनम, मयंक, लक्की, गेतिका, हेमंत, नरेश, संजना, भविष्य, ऊर्वशी, योगिता एवं योगिता कैवर्त्य 12 वीं बोर्ड परीक्षा हितेश, साक्षी एवं शिवांगी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हीरेन्द्र कुमार एवं पूजा कैवर्त्य तथा राज्य स्तर के खिलाड़ी दानेश,दामिनी, लोकेश्वरी, ममता, हरिशंकर केशव प्रसाद, विक्रम, जयकिशन, भुनेश्वर, हेमंत विजय, यशवंत, अनिता, नेहा, रमा, प्रमोद, हरिश्चन्द्र, नेहा, विद्या, वृहस्पति, रीमा एवं रामेश्वरी तथा सेवानिवृत्त के आर कैवर्त्य, एच आर कैवर्त्य एवं बलदेव कैवर्त्य प्रमुख हैं।मंच संचालन अधिवक्ता उदित निषाद ने किया।वहीं आभार प्रदर्शन संरक्षक कुंडल कैवर्त्य ने किया इस अवसर पर केंवट कर्मचारी उत्थान समिति के सभीपदाधिकारी, सदस्यगण, केंवट समाज कसडोल परिक्षेत्र के पदाधिकारी ,सामाजिक कार्यकर्ता, समाज के नागरिक गण, छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक दल के लोगों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad