चुनाव आते ही युवाओ को छलने लगी भूपेश सरकार-लोकेश
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य लोकेश यदु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि चुनावी वर्ष आते ही भूपेश बघेल जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेरोजगार युवा याद आने लगे है लोकेश ने आगे कहा कि भूपेश बघेल अपने घोषणा पत्र के अनुरूप पहले चार साल का बकाया बेरोजगारी भत्ता ब्याज सहित प्रदेश के युवाओ को दे, इसके अलावा विज्ञप्ति से उल्लेख करते हुए कहा छत्तीसगढ़ का युवा झूठे लालच में आकर फंसने वाला नही है यहां के युवा समझदार है प्रदेश के प्रत्येक युवा आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है,हम भूपेश बघेल जी से मांग करते है कि उन्हें अगर युवाओ को कुछ देना है तो प्रदेश में नोकरिया दे उद्योग स्थापित करे कॉलेज स्कूलो में शिक्षकों की भर्ती करे।प्रदेश की झूठी सरकार अपने घोषणा पत्र अमल करें।।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.