रीवा में मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत,एक घायल।
भोपाल मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रेनी विमान क्रैश होने की खबर है। चोरहटा थाना इलाके के उमरी गांव में ट्रेनी प्लेन क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि प्लेन हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। प्लेन क्रैश में एक इंटर्न गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्लेन क्रैश की वजह मंदिर के गुंबद से टक्कर बताई जा रही है। ये घटना बीती रात की है।
सी एन आई न्यूज के लिए छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.