लोकेशन मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
"चिल्फी पुलिस की मानवीय पहल पर से बिछडी महिला को मिला परिवार एवं बच्चों को मिला माँ का आंचल"
पुलिस चौकी चिल्की अन्तर्गत आने वाले एक ग्राम लीलापुर की श्रीमती कली साहू पति ओमकार साहू उम्र 32 वर्ष की पारिवारिक विवाद के कारण अपने पति सास-ससुर से रूष्ट होकर अपने दो बच्चों ( पुत्री कु० दिव्या 8 वर्ष तथा पुत्र कान्हा 6 वर्ष)
को साथ लेकर एवं दो बच्चों (पुत्री कु० नंदिनी 13 वर्ष तथा कुछ जानकी 11 वर्ष) को छोडकर माह अप्रैल 2022 में बिना बताए अन्यत्र चली गई कि श्रीमती पुकली बाई के पति आँगकार साहू के द्वारा दिनांक 22.04.2022 को चौकी उपस्थित आकर सूचना देने पर चौकी चिल्फी में गुम इंसान 27 / 2022 पंजीबद्ध कर गुम महिला श्रीमती पुकली बाई की पतासाजी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह (भा.पु.से) द्वारा जिले में गुम इंसान के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए नववर्ष 2023 की शुरूआत करते हुए सम्पूर्ण जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिमा पाण्डेय के निर्देशन में गुम इंसान के दस्तयाबी के लिए चलाये गये विशेष अभियान में पुलिस चौकी चिल्की द्वारा पता तलाश करते हुए सायबर सेल की तकनीकी सहायता से दिनांक 15.01.2023 को गुम इंसान श्रीमती पुकली बाई को रायपुर से दस्तयाब किया गया पुछताछ पर पुकली साहू द्वारा बताया गया कि सास-ससुर से अनबन होने पर गुस्से में अपने दो छोटे बच्चों को लेकर घर से निकल जाना और रायपुर में मनपुरी तथा गुडीयारी में रहकर रोजी मजदूरी कर अपना एवं अपने दोनो बच्चों का पालन पोषण करना बताते हुए बतायी कि वह गुस्से एवं आवेश में आकर घर से निकल गई थी और उसे अब अपनी गलती का एहसास होने पर वापस अपने पति सास-ससुर के पास जाना चाहती है किन्तु आत्मग्लानिवश वह वापस अपने ससुराल पति एवं दो बच्चों के पास नहीं जा पा रही है। चौकी प्रभारी चिल्की द्वारा घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डे, पुलिस उप अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी बिरही को अवगत कराया गया जिन्होंने चौकी प्रभारी को पूरी गंभीरता एवं सवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुम इंसान महिला श्रीमती पुकली साहू तथा उसके पति एवं सास-ससुर को तलब कर समझाईश एवं विचार विमर्श कराने निर्देशित किये जिसके परिपालन में चौकी प्रभारी चिल्की द्वारा गुम इंसान श्रीमती पुकली साहू को उसकी सास श्रीमति शांति साहू ससुर गणेश साहू, जेठ सहदेव साहू चाचा हरिचरण साहू मामा मेलाराम साहू, बहनोई शंकरलाल साहू के साथ बैठाकर समझाईश दी गई और पुलिस के सप्रयास से करीबन एक वर्ष से अपने पति-परिवार से बिछडी महिला श्रीमती पुकली साहू को उसका परिवार तथा अबोध दोनों बच्चों को मां का आंचल प्राप्त हुआ सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी चिल्फी के सहायक उप निरी सुशील कुमार बन्छोर, प्र.आर. केकम सिंह आहिरे तथा आरक्षक देवीचंद नवरंग की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.