Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 17, 2023

मंडी में किसान हुए परेशान फुट इंस्पेक्टर ने किसानो को चौकी ले जाने की दी धमकी

 मंडी में किसान हुए परेशान फुट इंस्पेक्टर ने किसानो को चौकी ले जाने की दी धमकी



बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा 

बेलगहना -----धान उपार्जन केंद्र बेलगहना मे मंगलवार को पहली दफा एक ऐसा मामला देखने को मिला जो पहले कभी नहीं देखा गया है।जिसमें मंडी परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किसानों को जांच के नाम पर रोक कर रखा गया। सभी किसानों का कहना है कि जांच अधिकारी द्वारा उनके धान को अमानक पाखड़ बताया गया साथ ही जब्त कर चौकी ले जाने की बात कही गई जब किसान अंत तक डटे रहे तब जांच अधिकारी द्वारा बिना किसी कार्यवाही के बैरंग लौट गए ।

 किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी द्वारा उनके धान को व्यापारी का धान बताया जा रहा था डरे हुए किसानों ने जब हल्के स्वर में इसका विरोध करना शुरू किया तब अधिकारी भी पस्त पड़ते दिखाई दिए। मामले की जानकारी मिलते ही मीडिया के सवालों के जवाब में फूड अधिकारी ने केवल इतना कहा कि सभी जगह की भांति जांच हेतु पहुंचे हैं साफ सुथरे धान की खरीदी के निर्देश दिया गया है।किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं कि गई है। वहीं अन्नदाता इस बात से काफी नाराज दिखे। एक किसान ने चर्चा के दौरान बताया कि वह पहली बार मंडी धान बेचने आया हूँ माजदा में मेरा धान होने की वजह से मुझे सुबह से लेकर शाम तक पूछताछ की गई मैं काफी डरा हुआ महसूस कर रहा हूँ।

  वहीं मंडी सहप्रबंधक ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर, आर आई, पटवारी, मंडी इंस्पेक्टर अधिकारी पहुंचे हुए थे 12 से 3 बजे तक सभी किसानों का धान जांच किया गया है। साफ सुथरे धान की खरीद करने का मौखिक निर्देश दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad