शिक्षक अंगद सलामे उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित
मोहला में आयोजित गणतंत्र दिवस के
जिला स्तरीय आयोजन में किया गया सम्मान
राजनांदगांव 28 जनवरी 2023
मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखण्ड के सुदूर वनांचल के प्राथमिक शाला मुंजाल में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी. श्री अंगद सलामे को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है। श्री सलामे को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मोहला में आयोजित मुख्य समारोह में संसदीय सचिव श्री इंन्द्रशाह मंडावी के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंटकर यह सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री सलामे को सुदूर वनांचल के ग्राम एवं अंचल में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने तथा सुदूर वनांचल में रहकर शिक्षा का अलख जगाने के अलावा अनेक शासकीय एवं सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे गोण्डवाना समाज के युवा प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला सचिव जैसे विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठापूर्वक सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। श्री सलामे अम्बागढ़ चैंकी विकासखण्ड के ग्राम देवरसुर के मूल निवासी हैं। इस अवसर पर कलेक्टर मोहला-मानपुर श्री एस.जयवर्धने, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। श्री सलामे के उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप लगातार सम्मानित होने से अंचल के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उनके शुभचिंतकों ने श्री सलामें के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.