Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 28, 2023

शराब बिक्री हेतु परिवहन करते कोचिया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया शराब का जखीरा

  अंबागढ़ चौकी जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी दिनांक 28.01.2023


 शराब बिक्री हेतु परिवहन करते कोचिया गिरफ्तार 

आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया शराब का जखीरा 


144 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 25.920 बल्क लीटर कीमती 11,520₹

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया कार्यवाही

अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी


            श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री वाई0 अक्षय कुमार (I.P.S.), अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में अवैध शराब बिक्री तथा परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर आरोपी धनेश्वर राव निवासी कोटरा के कब्जे से 25.920 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब कीमती लगभग 11,520₹ को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया|

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.01.2023 को थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े  निर्देशन में प्रधान आरक्षक 497 मो0 यासीन,  आरक्षक 911 अनिल सिंह के साथ अधिग्रहित स्वयं के साधन से थाना क्षेत्र में ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति शास0 देशी/विदेशी शराब अम्बागढ़ चौकी की ओर से अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री करने पैदल परिवहन कर रहा है की मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु तलबशुदा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया जहां मुखबीर के बताए हुलिए एक व्यक्ति अपने हाथ में 02 नग खाकी रंग का थैला में कुछ सामान रखे मिला,जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम धनेश्वर राव पिता स्वर्गीय बी रामाराव उम्र 45 वर्ष निवासी हिंदुस्तान ढाबा कोटरा थाना अंबागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी स्थाई पता जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल जिला दुर्ग का रहने वाला बताया जिसे मुखबिर सूचना बताकर तलाशी लेने पर उसके पास रखे थैला से कुल 144 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया| आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 27.01.2023 के 19:35 बजे गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरुद्ध न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्रधान आरक्षक 497 मो0 यासीन शेख, आरक्षक 911 अनिल सिंह का उल्लेखनीय भूमिका रहा|

 थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा।

कार्तिकेश्वर जांगड़े (निरीक्षक)

थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी

सी एन‌‌‌ आई न्यूज चौकी से शंशाक विश्व कर्मा की रिपोर्ट..

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad