जनपद पंचायत लखनादौन के मुख्य कार्यपालन आधिकारी शासकीय योजनाओं का बना रहे मजाक
सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
विगत 15 दिनों से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय लखनादौन की छात्राएं गांव की बेटी योजना के फार्म मैं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय के साइन के लिए आना-जाना कर रही है परंतु अधिकारी महोदय साइन करने से मना कर रहे हैं जब इस बात की खबर मेहरा समाज महासंघ के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल डेहरिया को लगी तो उन्होंने मैं अधिकारी महोदय श्री से बात किया तो उनके द्वारा बोला गया कि वह काम मेरे अंतर्गत नहीं आता है और गांव की बेटी योजना के फार्म में साइन करने की तारीख खत्म हो चुकी है परंतु जब महाविद्यालय लखनादौन के प्राचार्य से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी गांव की बेटी योजना का पोर्टल चालू है यदि मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जी साइन कर देते हैं तो छात्राओं को गांव की बेटी योजना का लाभ मिल जाएगा परंतु अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जिससे काफी छात्राएं परेशान हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.