Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 2, 2023

महामहिम राष्ट्रपति आज करेंगी संविधान पार्क का उद्घाटन

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जयपुर - महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगी। राजभवन जयपुर में संविधान पार्क उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय और पाली में स्टाउट-गाइड की राष्ट्रीय जम्बूरी में शिरकत करेंगी। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति आज सुबह दस बजे सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां वे पूर्वाह्न ग्यारह बजे राजभवन में बने स्वाधीन पार्क का उद्घाटन करेंगी और इसके बाद राजभवन में ही लंच करेंगी। दोपहर बाद वे यहां से माउंट आबू के लिये रवाना होंगी। यहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वे शामिल होंगी। इसके बाद उनका माउंट आबू में ही डिनर और नाईट स्टे का प्रोग्राम है। वहीं वे अपने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन 04 जनवरी को पाली के रोहट में होने वाली भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी। यहां कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात शाम को चार बजे सेना के हेलीकॉप्टर से वे दिल्ली के लिये रवाना होंगी।


संविधान पार्क की खासियत 


राजभवन परिसर में निर्मित आकर्षक संविधान पार्क में संविधान के गठन में योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमायें और शिलालेख प्रदर्शित किये गये हैं। साथ ही महात्मा गांधी , महाराणा प्रताप और राजस्थान कला संस्कृति की झलकियां भी पेश की गई हैं। ये संविधान पार्क सप्ताह में दो दिन आमजन के लिये खुला रहेगा , जहां सभी के लिये एंट्री फ्री रहेगी। संविधान पार्क में प्रवेश करते ही सबसे पहले गोल्डन ब्लेक कलर के इस स्कल्पचर नजर आयेगा। ब्लेक बैकग्राउंट पर गोल्डन कलर में 'कॉंस्टिट्युशन ऑफ इंडिया' लिखा हुआ है और साथ में अशोक स्तंभ उकेरा गया है। इसके चारों ओर गोल्डन कलर में फुलवारी बनाई गई है जिसमें अलग अलग फुलों के साथ कमल के फूल भी नजर आ रहे हैं।संविधान पार्क के बीच में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा लगाई गई है। मेडल से बनी इस प्रतिमा में महात्मा गांधी चरखे पर सूत कातते हुये नजर आ रहे है। प्रतिमा के चारों और सर्किल बना है जिसमें लाइटिंग और फंवारे लगाये गये हैं और फुलवारी भी सजाई गई है। जोधपुर के आकर्षक लाल पत्थर से 30 फीट ऊंचा ध्वज स्टैंड बनाया गया है। इसमें अशोक स्तंभ , सत्यमेव जयते के साथ राजभवन राजस्थान लिखा गया है। इस संविधान पार्क में पिकॉक पोस्ट आकर्षण का केन्द्र होगी। करीब 20 फीट ऊंचे इस पिकॉक पोस्ट को मार्बल से बनाया गया है। ऊंचाई पर चार मोर बड़े बर्तन में पानी पी रहे हैं और टॉप पर एक मोर अपने पंख फैलाये हुये आकर्षक नृत्य कर रहा है। इसके अलावा राजस्थान की वीरता के प्रतीक महाराण प्रताप के साथ उनकी चेतक घोड़े की प्रतिमा भी संविधान पार्क में लगी है। सफेस संगमरमर मार्बल से बनी इन प्रतिमाों के चारों और हरि दूब , लाइटिंग और फव्वारे लगाये गये हैं। आठ फीट ऊंची और मजबूत कदकाठी की बनी नंदी की प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र होगी। ये प्रतिमा मेटल से बनी हुई है। इसके पास ही शिलालेख भी लगाये गये हैं जिसमें संविधान के अनुच्छेदों का विवरण लिखा गया है। राजस्थानी शिल्पकारों की आकर्षक कृतियों को भी संविधान पार्क में सजाया गया है। ये कृतियां राजस्थान की संस्कृति की झलक पेश करती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad