छुरिया महाविधालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राहुल सिन्हा का राज्य स्तरीय विशेष शिविर में हुवा चयन।
शासकीय रानी सूर्य मुखी देवी महाविद्यालय छुरिया के बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राहुल सिन्हा का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय विशेष शिविर खमरिया जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिए हुवा है जहां पूरे छत्तीसगढ़ के एनएसएस के स्वयं सेवक भाग लेंगे और अपने कला संस्कृति, वेश भूषा, और छत्तीसगढ़ की परंपराओं का आदान प्रदान करेंगे
छुरिया महाविधालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के होनहार स्वयं सेवक राहुल सिन्हा हेमचंद यादव विश्व विद्यालय की ओर से राजनादगांव जिला एवम छुरिया महाविधालय का प्रतिनिधित्व करेंगे
यह राज्य
स्तरीय विशेष शिविर 28/01/2023 से 03/02/2023 तक आयोजित होगा राहुल सिन्हा के इस उपलब्धि पर महाविधालय के प्राचार्य डॉ सुषमा चौरे नेताम कार्यक्रम अधिकारी एनके उमरिया और समस्त महाविद्यालय परिवार एवम् समस्त राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार शुभ कामनाएं प्रेषित किए हैं ।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.