राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को पुण्य तिथि पर याद किया
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया पुरेना स्कूल में
खैरागढ़ छुई खदान गंडई । के सी जी जिला के अंतर्गत विकास खंड छुई खदान,संकुल केंद्र_ घिरघोली के शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई।
सर्व प्रथम शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना के प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने पूजा अर्चना किया उसके बाद ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री पीलू राम जंघेल और श्री नदगोहा जंघेल ,सहायक शिक्षक श्री गोकुल राम वर्मा,कुमारी ओगेश्वरी धुर्वे और उपस्थित छात्र छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उसके बाद प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने सभा को संबोधित किया और राष्ट्र पिता महात्मा के द्वारा किए कार्यों और उनके जीवन परिचय को विस्तार से बताया।सामान्य जीवन से राष्ट्र पिता तक के सफर को बताया।उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम और कक्षा दूसरी में पढ़े कविता मां खादी की चादर दे दे को सुनाया ।उनके प्रिय भजन को एक साथ मिलकर गाया गया। बाल्य काल के संस्मरण को बताया राजा हरीश चंद्र नाटक से प्रेरणा लेकर सदा सत्य का पालन किया।विदेश जाते हुए माता की आज्ञा का पालन करते हुए कभी भी शराब और मांस का सेवन नहीं करने का संकल्प बताया।उनके द्वारा आदर्श ग्राम,स्वालंबन आंदोलन को बताया देश की गरीबी को देखते हुए अपना कपड़ा और भोजन तक को त्यागने का संकल्प लिया।देश के लिए किए गए कार्यों और आंदोलनों से परिचय कराया।छोटे छोटे संकल्पों से कैसे महान कार्य किया जाता है उसे सभा को बताया उनके द्वारा दिए नीति वाक्य को बताया ।सहायक शिक्षक गोकुल वर्मा ने उनके जीवन के महत्वपूर्ण संघर्षों को बताया।श्री पीलू ने भी बच्चों को गांधी जी की जीवन से सीखने को कहा।सभी लोगों ने महात्मा गांधी की जय।राष्ट्र पिता की जय। प्रार्थना सभा में उनको नाथू राम गोडसे ने गोली मारी थी तब उनके मुंह से हे राम निकला था बच्चों को बताया ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सी एन आई न्यूज खैरागढ़ से सोमेश कुमार लहरें की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.