सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले में 117904- लक्ष्य निर्धारित किया गया था।100293 आवास पूरे कर राज्य स्तर पर नौवां स्थान प्राप्त किया है। पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य सभी बेघरों व कच्चे घर में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के पक्का घर उपलब्ध कराना है।
एक लाख से अधिक को मिला पीएम आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ होने से लेकर सिवनी में अब तक राज्य स्तर से 117904 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें से अभी तक 100293 आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष आवासों का कार्य प्रगति पर है।
कई लोगों का रहा सहयोग
जिले में एक लाख से ज्यादा आवास पूर्ण करने में सभी जनपद सीईओं, मैदानी अमले सहायक यंत्री, ब्लॉक समन्वयक पीएम वायजी, पंचायत समन्वय अधिकारी उपंयत्री, सरपंच, सचिव,व रोजगार सहायक की अहम भूमिका रही है।
चार किश्तों में भुगतान
योजना के तहत हितग्राही को चार किश्तों एक लाख 30 हजार रुपए दिए जाते है। इसमें प्रथम किश्त 25000 रुपए दूसरी व तीसरी किस्त में 45-45 हजार रुपए, चौथी व अंतिम किस्त में 45-45 हजार रुपए चौथी व अंतिम किस्त में 15 हजार रुपए दिए जाते हैं। परिवार को 95 दिनों काम नरेगा मजदुरी भुगतान भी किया जाता है। विभिन्न सरकारी कर्म क्रमों के तहत पाइप पेयजल, बिजली कनेक्शन, एलपीजी गैस कनेक्शन आदि का अभिसरण किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में सिवनी के जमीनी स्तर पर काम करने वाले शासकीय कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.