Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 29, 2023

समय से पहले ही स्कूल में लग गया ताला

 


सी एन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

28, 2023 

सिवनी। नगर सीमा से लगे शासकीय प्राथमिक शाला राघादेही स्कूल में शनिवार की शाम समय से पहले ही ताला लग जाने से बच्चों की पढ़ाई पुनः प्रभावित हुई। बच्चों को समय से पहले घर जाने की छुट्टी दे दी गई। इससे पहले भी इस प्रकार का मामला इस स्कूल में देखने में आया था जहां गांव के अधिकांश लोगों ने स्कूल में एक शिक्षिका के नहीं रहने पर शिकायत करते हुए वीडियो वायरल किया और अधिकारियों को सूचना दी थी। जहां ग्रामवासियों, अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में अक्सर पढ़ाई को लेकर लापरवाही बढ़ती जा रही है। इस मामले में स्कूल के प्रधान पाठक बसंत चौरसिया ने बताया कि नवोदय परीक्षा के फार्म भरे जाने हैं जिसके चलते उन्होंने समय से पहले स्कूल में ताला लगा दिया और बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। शनिवार को लगभग 4 विद्यार्थियों के फार्म लेकर भी जा रहे हैं, वही इस मामले में शिक्षिका की अनुपस्थिति के विषय में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे आधे दिन का अवकाश देकर स्कूल से चली गई है।

आधे घंटे पहले हो गई छुट्टी – शासकीय प्राथमिक शाला राघादेही स्कूल में शनिवार को जहां 4:30 बजे स्कूल की छुट्टी होना था वही आधा घंटा पहले 4:00 बजे ही स्कूल में प्रधान पाठक ने ताला लगाया और वे निकल गए। वही ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि यहां पदस्थ एक शिक्षक व एक शिक्षिका द्वारा अक्सर स्कूल में आने और जाने के साथ ही दोपहर में लंच के समय भी स्कूल से चले जाने का मामला आए दिन देखने को मिलता है।

स्कूल में आए दिन पढ़ाई के नाम पर लापरवाही बरते जाने की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा लगातार की जा रही है इसके बावजूद भी जिला शिक्षा अधिकारी ना तो ध्यान दे रहे हैं और ना ही कलेक्टर। पढ़ाई प्रभावित होने से ग्रामवासियों, अभिभावकों में खासा आक्रोश है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad