भाजपा जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी की पहली कार्यकारिणी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न....
नवीन जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में भारतीय जनता पार्टी की प्रथम कार्यकारिणी बैठक हुई,जो कि मुख्य वक्त जिला प्रभारी कोमल जंघेल पूर्व संसदीय सचिव,जिला सह प्रभारी देवलाल ठाकुर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद,विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा,जिलाध्यक्ष संजीव शाह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई,बैठक में सर्व प्रथम जिसमे नए पदाधिकारियों का परिचय दिया गया,व वक्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत किये गए कार्यो का निरीक्षण किया गया,व आगामी होने वाले कार्यक्रमों के विषय मे विस्तार से चर्चा हुई,उक्त बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती नम्रता सिंह ने किया,इस अवसर पर नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, संयोजक,व नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.