धर्मांतरण का विरोध करने पर रासुका लगा लकर कुचलने का प्रयास कर रही भूपेश सरकार- देव लाल ठाकुर
मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला मे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के सभी जिले में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन धर्मांतरण के विरोध में आज मोहला शहर में जिला भाजपा कार्यालय पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीवशाह के निर्देशन में राज्यपाल के नाम तहसीलदार को राज्य सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। प्रदेश भर में धर्मांतरण का खेल चल रहा है जिसको संरक्षण भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार दे रही है हाल ही में नारायणपुर में जनजाति समाज के ऊपर धर्मांतरित समूह द्वारा हमले व राज्य सरकार द्वारा धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने के विरोध में आज मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिला भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई रासुका की अधिसूचना का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।
जिलाभाजपा संगठन प्रभारी कोमल जंगेल सहसंगठन प्रभारी देवलाल ठाकुर व मोहला मानपुर विधानसभा प्रभारी लल्लन प्रसाद मिश्र शामिल रहे देव लाल ठाकुर ने कहा कि रासुका कानून लगाकर भूपेश सरकार एवं काँग्रेस पार्टी जनजाति समाज के ऊपर अघोषित आपातकाल थोपना चाहती है जिससे वो धर्मान्तरण करवाने वालो को संरक्षण और उनके धर्मान्तरण के कार्य को गति दे सके। भूपेश सरकार के इस फैसले से ये स्पष्ट हो गया है की भूपेश सरकार के संरक्षण में ही धर्मान्तरण का स्टार्टअप छत्तीसगढ़ में चल रहा है। भूपेश सरकार जनजाति समाज की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर जो जनजाति समाज की नीति व संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.