Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 24, 2023

सरगुजा आईजी ने दिये अजाक प्रकरणों की त्वरित निराकरण के निर्देश

 सरगुजा आईजी ने दिये अजाक प्रकरणों की त्वरित निराकरण के निर्देश



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


सरगुजा - पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा आज कार्यालय के मीटिंग कक्ष में रेंज के समस्त उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उन्होंने एसटी/एससी से संबंधित सभी प्रकरणों के के पीड़ितो को जल्द राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सभी (अजाक) डीएसपी को राहत राशि प्रदाय कराने की जिम्मेदारी तय करते हुये प्रतिवेदन तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अधिकारी को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पत्राचार करने एवं आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय द्वारा उक्त क्रम में की गई कार्यवाही की जानकारी पंद्रह दिवस के अंदर प्राप्त कर पीड़िता को अवगत कराने हेतु निर्देश दिये। इस समीक्षा बैठक में आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा यह निर्देश दिया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रकरणों की अद्यतन जानकारी ली गई। उक्त अधिनियम के लंबित अपराधों , शिकायतों , विशेषतया राहत प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं (अजाक) से संबंधित मामलों का समयावधि में निराकरण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने एवं प्रत्येक माह में स्वयं समीक्षा करने की बात कही गई। इस बैठक के दौरान रवि कुर्रे सहायक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) , एस. एस.पैकरा सरगुजा , पी.डी.कुजूर सूरजपुर , हरिचरण सिंह जशपुर , नेलशन कुजूर कोरिया , जितेंद्र खूंटे बलरामपुर एवं राकेश कुमार डाण्डे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर रेंज के सभी अजाक उप पुलिस अधीक्षक एवं रीडर सुभाष ठाकुर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad